रूही और शिवेंद्र के साथ होगा 'चांद का दीदार, प्यार का इजहार’
जयपुर में करवाचौथ पर होटल क्लार्क्स आमेर में 29 अक्टूबर को होगा शानदार शो
कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन
बीकाजी एंड वेडिंग विंडो एंटरटेनमेंट की ओर से करवाचौथ के पावन अवसर पर गुलाबी नगरी में एक विशेष और भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में 29 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ कार्यक्रम के भव्य पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान वेडिंग विंडो एंटरटेनमेंट की फाउंडर श्रद्धा के शर्मा, फाउंडर ऑफ़ वेडिंग विंडो एंटरटेनमेंट सुधीर शर्मा के साथ प्रसिद्ध टीवी एक्टर रूही चतुर्वेदी और एक्टर शिवेंद्र ओम सैनियोल मौजूद रहे।
परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम
वेडिंग विंडो एंटरटेनमेंट की फाउंडर श्रद्धा के शर्मा ने बताया कि करवाचौथ केवल एक व्रत या पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, अटूट विश्वास और भारतीय परंपराओं से जुड़ी एक खूबसूरत भावना है। आज के आधुनिक दौर में नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और त्योहारों से जोड़कर रखना बेहद जरूरी है। इसी सोच के साथ इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है, जो सिर्फ एक इवेंट नहीं बल्कि भारतीय त्योहारों की जीवंतता को सेलिब्रेट करने का एक खास जरिया बनेगा।
सेलेब्रिटी कपल्स के साथ खुलेगा व्रत, 7 वचनों की होगी थीम
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों की जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि इस बार शो की थीम '7 वचन' पर आधारित होगी, जिसे लाइव बैंड की धुनों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में ट्रेडिशनल ड्रेस में कपल रैंप वॉक के साथ-साथ नामचीन मॉडल्स भी कैटवॉक करती नजर आएंगी। सबसे खास बात यह होगी कि प्रसिद्ध टीवी कलाकार रूही चतुर्वेदी और शिवेंद्र ओम सैनियोल भी इस दौरान वॉक करेंगे। जयपुर की महिलाएं इन सेलिब्रिटीज के साथ ग्रुप और सिंगल ट्रेडिशनल पूजा में शामिल होंगी और उन्हीं के साथ अपना व्रत खोलेंगी।
वर्किंग मदर्स के लिए किड्स जोन की व्यवस्था
समारोह को हर वर्ग की महिलाओं के लिए सुलभ बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिन महिलाओं के बच्चे छोटे हैं, वे भी बेफिक्र होकर इस जश्न का हिस्सा बन सकें, इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर एक सुरक्षित 'किड्स जोन' बनाया गया है। फैशन शो, ग्लैमरस प्रस्तुतियां और लाइव म्यूजिक इस करवाचौथ सेलिब्रेशन को जयपुरवासियों के लिए यादगार बनाएंगे।
यह भी पढ़ें