Thursday, 16 April 2026

Home / Event /

ficci-flo-jaipur-cha...

जयपुर में SUTA सिस्टर्स के साथ मोटिवेशनल इवनिंग

फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अमेर में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इस सेमिनार आयोजित की

News Image

सूता सिस्टर्स के साथ सेल्फी खिंचवाने का क्रेज

सुजाता का SU और तान्या का TA लेकर दो बहनों ने SUTA (सुता) के नाम से साड़ियों का ऐ ऐसा एंपायर खड़ा किया कि उनका ब्रांड महिला एंटरप्रेन्योरशिप की मिसाल बन गया। नौ साल पहले, जब दुनिया को लगता था कि साड़ियों का चलन खत्म हो रहा है, तब सु और ता ने इस सोच को एक क्रांति में बदल दिया। उनके नाम मिलकर सुता बना। संयोग से बंगाली में "सुता" का अर्थ धागा भी होता है - यही वह सार है जिसे वे बुनना चाहती थीं। धागों और कहानियों से शुरू हुआ यह सफर आज एक आंदोलन बन गया है। सुता की फाउंडर सुजाता और तान्य विश्वास सोमवार को जयपुर में थी। फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर ने उनको इनवाइट किया। होटल क्लार्क्स अमेर में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए उनकी मौजूदगी में एक मोटिवेशनल इवनिंग का आयोजन किया गया।

सुता सिस्टर्स ने प्रेरणादायक यात्रा साझा की

इस कार्यक्रम में सुता सिस्टर्स ने भाग लिया, जिन्होंने अपने सपनों, दृढ़ संकल्प, और उद्यमशीलता के संकल्प की प्रेरणादायक यात्रा साझा की। उनकी कहानी ने उपस्थित महिला उद्यमियों को गहराई से प्रभावित किया और उन्हें अपने जुनून को आगे बढ़ाने और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

विकास की कहानियों को आगे बढ़ाने का मौका

फिक्की फ्लो की अध्यक्ष डॉ. रिम्मी शेखावत ने कहा, “इस कार्यक्रम के माध्यम से मैं सभी स्टार्टअप्स और महिला नेतृत्व वाले व्यवसायों की कहानियों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हूं। हमने अपने सदस्यों के साथ फ्लो प्लेटफॉर्म साझा किया है ताकि वे अपने काम और अपनी यात्रा को प्रदर्शित कर सकें। मेरा मानना है कि फिक्की फ्लो प्लेटफॉर्म इतना शक्तिशाली है कि यह एक-दूसरे की विकास कहानियों को आगे बढ़ाने, विकसित करने और समर्थन देने में सक्षम है।”

शी लॉन्चेस, शी लीड्स

इस इवनिंग का आयोजन काफी सोच-समझकर किया गया था जिसमें रोचक बातचीत, इंटरैक्टिव स्पीड नेटवर्किंग, नवीन विचारों की प्रस्तुति और सार्थक व्यावसायिक आदान-प्रदान शामिल थे। सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, बिजनेस कार्ड का आदान-प्रदान किया और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों की खोज की। सूता सिस्टर्स की परंपराओं से परिवर्तन तक की प्रेरणादायक यात्रा ने सभी फ्लो सदस्यों को अपनी बाधाओं को पीछे छोड़, खुद पर विश्वास करने और भविष्य के लिए बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। “शी लॉन्चेस, शी लीड्स” का समापन एक सशक्त संदेश के साथ हुआ, जिससे उपस्थित लोग प्रेरित, एक-दूसरे से जुड़े हुए और अपनी व्यावसायिक यात्रा में नए मुकाम हासिल करने के लिए तैयार हो गए।

यह भी पढ़ें

फिक्की फ्लो की लेडीज ने जयपुर में सजाई शाम-ए-मरहम

×