Thursday, 16 April 2026

Home / Exclusive /

excise-department-ta...

'शौकिया' ज्वैलर के बेटे की कॉकटेल पार्टी में आबकारी विभाग ने उतार दिया 'नशा'

बगरू इलाके में थी पार्टी, नॉट फोर सेल इन राजस्थान लिखी शराब परोसी जानी थी, आबकारी विभाग ले आठ लाख की अवैध शराब जब्त कर ली

News Image

जिस रिजॉर्ट में कॉकटेल पार्टी थी, उसके कमरे से शराब की जब्ती दिखाकर सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया

जयपुर।

जयपुर के एक नामचीन और शौकीन 'वैलेंटाइन'ज्वैलर के शौक पर आबकारी विभाग की रेड भारी पड़ गई। ज्वेलर के बेटे अर्जुन की शादी है, गुरुवार रात बगरू थाना इलाके के कलवाड़ा गांव में स्थित एक रिसॉर्ट में कॉकटेल पार्टी थी। नामचीन ज्वैलर यूं तो अरबपति है, बड़े-बड़े पार्टनर हैं। शादी के कार्ड में सात फर्मों और आयोजन के लिए तीन दिन में तीन फार्म हाउस का नाम छपवाया है, लेकिन चिंदीचोरी देखो, हरियाणा से सस्ती दारू मंगा कर मेहमानों को पिलाने के चक्कर में था। 25 लाख रुपए की दारू मात्र ₹8 लाख में मंगाई, लेकिन ढक्कन खुलने और जाम छलकने से पहले किसी ने मुखबिरी कर दी। आबकारी विभाग की टीम पहुंच गई बाराती बनकर कुछ देर तो आबकारी वाले कॉकटेल पार्टी में कोट पैंट पहनकर घूमते रहे। ज्योंहि हरियाणा की शराब बाहर आई, उन्होंने बोतलें चेक करना शुरू कर दिया। एक-एक कर कई बोतलें पकड़ी गई। आबकारी वाले शराब की धार सूंघते हुए उस कमरे तक जा पहुंचे जहां अवैध शराब का गोदाम भरा था। आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 13 पेटी हरियाणा की शराब जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए अंकित थी। शराब पकड़ ली अब शुरू हुआ तोड़ बट्टा। जगह-जगह ज्वेलर और उसके अंजर-पंजर इधर उधर फोन लगा कर इस प्रयास में जुट गए कि कोई सेटिंग बैठ जाए। रात के 9:00 बजे से लेकर 12:00 तक इसी बात पर मामला अटका रहा। कुछ ले देकर ज्वैलर की इज्जत बच सके। दारु पीने आए मेहमानों को दो पैग मिल जाएं, लेकिन पार नहीं पड़ी। पार्टी में आए मेहमानों में से किसी ने बाहर सूचना कर दी। बवाल मच गया। सूचना पुलिस और आबकारी अधिकारियों तक पहुंच गई। आबकारी की टीम ने हाथ खड़े कर दिए। आखिरकार अवैध दारू को जप्त करना ही पड़ा। हां, इतना जरूर कर दिया की बुकिंग जिसके नाम से थी, उस ज्वेलर्स और जिसकी शादी थी, उस दूल्हे और शराबी मेहमानों की जगह गाज गिरी रिसोर्ट के एक गार्ड पर। कुल 13 पेटी अवैध शराब जप्त कर आबकारी वालों ने गार्ड को गिरफ्तार कर लिया,, जो बेचारा फोटो में किसी कटे हुए मुर्गे की तरह आबकारी वालों की हिरासत में बैठा नजर आ रहा था। जबकि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और तमाम साक्ष्य हैं कि अगर इन्वेस्टिगेशन की जाए तो शादी का आयोजन करने वाला ज्वेलर और शादी में आए मेहमान और इस रिसोर्ट का मालिक जिसने अवैध शराब की वहां एंट्री करने दी वह सब आरोपी हैं। लगता है आबकारी विभाग में कोई बड़ी सेटिंग हो गई है। कॉकटेल पार्टी तो बंद हो गई ,जो लोग दारु पीने के चक्कर में गए थे वह भी एक-एक कर खिसक लिए। ज्वेलर के बेटे की शादी की कॉकटेल पार्टी तमाशा बन गई। अब महिला संगीत और फेरे हैं, लेकिन पता चला है कि अब कि मेहमान नहीं पहुंच रहे, क्योंकि ज्वेलर और उनके चाहने वाले अधिकतर पियक्कड़ हैं, पीने की व्यवस्था हुई नहीं। अलग से आबकारी विभाग की रेड का डर सता रहा है। ऐसे में ज्वैलर फोन कर कर के लोगों को बुला रहा है कि, यार शादी में तो आ जाओ। लेकिन लोग कन्नी काट रहे हैं।

यह भी पढ़ें
×