Tuesday, 15 September 2026

Home / Exclusive /

a-teacher-at-an-educ...

‘बाप’ बनकर स्कूल टीचर कर रहा पाप

बस्सी के पीलिया रोड पर एक बड़ी कंपनी के सीएसआर फंड से चल रहे एजुकेशन सेंटर में चल रही ‘पाप लीला'

News Image

बच्चियों के साथ आपत्तिजनक चेट्स के स्क्रीन शॉट

जयपुर के बस्सी थाना इलाके में स्थित सीएसआर पोषित एक एजुकेशन सेंटर की नाबालिग बालिकाओं के साथ वहीं का एक शिक्षक अश्लीलता कर रहा है।अधेड़ उम्र 59 वर्ष का यह दरिंदा सेंटर में आने वाली एक दो नहीं करीब एक दर्जन से अधिक बालिकाओं का शोषण कर रहा है। मानसिक विकृति का शिकार यह गुरु घंटाल लड़कियों के साथ रात-रात भर आपत्तिजनक चैटिंग, कॉलिंग और वीडियो कॉल पर अश्लीलता करता है। इस सेंटर में एजुकेशन के लिए आने वाली अधिकतर लड़कियां उन्हें ‘पापा’ कहकर पुकारती हैं और यह दरिंदा कभी वीडियो कॉल पर उन्हें कपड़े उतारने की कहता है तो कभी किसिंग करने के लिए प्रेसराइज करता है। इसकी आपत्तिजनक चेटिंग्स के कुछ स्क्रीन शॉट मिले हैं, जिनमें एजुकेशन टूर के नाम पर कभी लड़कियों को बर्फीली वादियों में घुमाने का ऑफर देता तो कभी ऐसा समय पूछता है जब परिवार वाले बाहर गए हुए हों।

राजगंगा के पास हैरान करने वाले स्क्रीन शॉट

इस हैरान कर देने वाले मामले से जुड़े सैकड़ों स्क्रीनशॉट राजगंगा के पास हैं। जो कुछ बालिकाओं ने परिजनों ने ही संपर्क कर भेजे हैं। उन्होंने बताया कि यह गुरु घंटाल नाबालिग लड़कियों को शॉपिंग कराने और गिफ्ट का लालच देकर उनसे घनिष्टता बढ़ाता है। अापत्तिजनक हरकतें करता है, विरोध करने पर भावनात्मक दबाव बनाता है। एजुकेशन टूअर पर छात्राओं को 500-500 के नोट देकर र कहता है जो कुछ खाना पीना है खा लो जो खरीदना है, खरीद लो और कुछ चाहिए तो बता देना। कई बच्चियों को खुद के साथ अकेले बर्फीले इलाकों में घूमने चलने के लिए पीछे पड़ चुका है। उनको मैसेज लिखता है कि कैसे भी घर वालों को मना लो, नहीं माने तो मेरी बात करवा देना कि गुरुजी ले जा रहे हैं। इस पापी के कुकर्मों की कुंडली हमारे संवाददाता के हाथ लगी है। करीब 290 से अधिक चेट्स के स्क्रीन शॉट हैं, जिन्हें पढ़कर हैरानी होती है कि गुरु के भेष में यह पापी कैसे-कैसे घिनोने काम कर रहा है। करीब 59 साल की उम्र का यह यह ‘गुरु घंटाल’ 15-16 साल की उम्र वाली नादान बच्चियों के साथ रोने का नाटक करते हुए कहने लगता है कि मेरी बेटियां तो इस दुनिया से चल बसी अब तुम ही मेरी बेटी हो। ऐसे करके बच्चियों और उनके घर वालों से नजदीकियां बढ़ाकर उनके घर आना-जाना भी शुरू कर देता है। 

 बच्चियों से रात रात भर अश्लील वीडियो कॉल

 ये राक्षस छोटी बच्चियों के साथ रात रात भर अश्लील वीडियो कॉल करता है। इसका विरोध करने पर बच्चियों पर यह कहकर मेंटल प्रेशर बनाता है कि अगर आज मेरी बेटी होती तो क्या वो मुझसे बात करने से मना करती? इस गुरु घंटाल की हरकतों का सीएसआर फंड देने वाली नामचीन कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों को भी पता चल गया, तभी शायद फंडिंग भी बंद होने की चर्चा है।  सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस सेंटर का यह तथाकथित गुरु घंटाल कई बच्चियों के घर भी जाता था। परिजनों को उसकी हरकतें संदिग्ध लगी तो कुछ जगह विरोध भी हो चुका। नाबालिग बच्चियों का माइंडवॉश कर उन्हें धर्म की बेटी बनाने की लुभावनी बातें कर उनके साथ व्हाट्सएप पर आपत्तिजक चैट और वीडियो कॉल पर अश्लीलता करता है।  

शायद कुदरत भी इसके इरादे भांप गई

इस वहशी की हरकतें शायद कुदरत को भी मंजूर नहीं थी। बस्सी में एक रोड एक्सीडेंट में इसकी दो बेटियां चल बसी। उसी एक्सीडेंट का जिक्र करते हुए यह दूसरों की बेटियों की सहानुभूति बटोरता है। उन्हें कहता है मेरी बेटियां तो रही नहीं अब तुम ही मेरी धर्म की बेटी हो। मासूम बच्चियों की नादानी का फायदा उठाकर उन्हें अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों के जाल में फंसाकर उनके साथ रात रात भर वीडियो कॉल पर अश्लील बातें करता है। चेट्स में कभी मासूम को आई लव यू तो कभी वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने की जिद करता है। बस्सी के पीलिया रोड पर एक फंडेड एजुकेशन सेंटर में पढ़ाने जाने वाला यह शातिर गुरु घंटाल मूलत: चावंडिया का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें
×